27 जुलाई 2013 - 19:30
सीरिया और संयुक्त राष्ट्र रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में जाँच करने पर सहमत

सीरिया की सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में जाँच करने पर सहमत हो गए हैं

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में जाँच करने पर सहमत हो गए हैं।सीरिया के विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र ने अपने संयुक्त बयान में एलान किया है कि सीरिया के कुछ क्षेत्रों में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय जाँच कमेटी की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिये सीरिया और संयुक्त राष्ट्र के बीच समझौता हो गया है।सीरिया की सरकार बहुत समय से संयुक्त राष्ट्र से मांग कर रही थी कि सीरिया के उत्तर में स्थित गाँव ख़ानुल अस्ल में 9 मार्च 2013 को रासायनिक हथियारों के प्रयोग के बारे में अपनी जाँच करे।संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल इस बारे में कार्यवाही को आगे बढ़ाने और सीरिया के अधिकारियों से इस बारे में मुलाक़ात के लिये बुधवार को देश की राजधानी दमिश्क़ पहुँच गया।